सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के कठेला पुलिस चौकी के तहत औरहवा गांव निवासी सात वर्षीय बालक की इलाज के दौरान लखनऊ में सोमवार की सुबह मृत्यु हो गयी।बालक गत गुरुवार को कठेला-झकहिया मार्ग पर तेजगति से आ रही बाइक की ठोकर से घायल हो गया था और उसका लखनऊ में इलाज हो रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत गुरुवार को अपने घर औरहवा से अपने ननिहाल बेलबनवा टेम्पो से आ रहे गोपी पुत्र साहेब उम्र सात वर्ष की बेलबनवा के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।घायल बालक को तत्काल परिजनों ने सीएचसी इटवा पहुंचाया।डाक्टरों ने बस्ती रिफर किया और वहां से लखनऊ।सोमवार की सुबह इलाज के दुरान लखनऊ में ही बालक की मौत हो गयी।