सिद्धार्थनगर: इटावा स्थित आई-टेक कंप्यूटर एजूकेशन द्वारा दिव्यांग और गरीब बच्चों को मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा देने की पूरी तैयारी में है. जिसके अंतर्गत पात्र छात्र छात्राओं को 3 महीने की अवधि का डिजिटल साक्षरता कोर्स संस्था मुफ्त में देगी.
यह जानकारी संस्था के निदेशक जमील खान ने देते हुए कहा गांव की हर घर में कंप्यूटर शिक्षा पहुंचाना हमारा मकसद है. गांव के गरीब छात्र भी कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर शहर के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके. उन्होंने कहा गांव के गरीब और दिव्यांग छात्र संसाधनों के अभाव में कंप्यूटर शिक्षा नहीं प्राप्त कर सकते हैं. इसलिए उनके लिए मुफ्त प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है.
