सिद्धार्थनगर: बढ़नी ब्लाक के विभिन्न न्याय पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर किसान पाठशाला का आयोजन हुआ।जिसमें कृषि विभाग के प्रशिक्षकों ने ने प्रदेश के किसानों को कृषि तथा कृषि से संबंधित अन्य विभागों की समस्त योजनाओं,उनके माध्यम से कृषकों को देय सुविधाओं,कृषकों की आय दुगुनी करने की रणनीतियों,उपायों की जानकारी दिया।
बढ़नी ब्लाक के परसा स्टेशन स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित किसान पाठशाला में सिसवा न्याय पंचायत के किसानों को कृषि प्राविधिक सहायक आनन्द पाण्डेय ने बतौर प्रशिक्षक जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के किसानों के लिए जानकारी के अभाव में खेती करना अधिकतर नुकसानदायक साबित होता है।इसी समस्या के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों को जागरुक करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर किसान पाठशाला के आयोन का निर्णय लिया है।इस अवसर पर परसा स्टेशन ग्रामप्रधान रामचंद्र शुक्ल,राजदेव, रामराज, इन्द्रनाथ,कैलाश नाथ,संतप्रसाद,त्रिभुवन प्रसाद, सुग्रीम यादव, जसपाल, जगरनाथ, हरीश, चन्द्रभान,भारत, पप्पू, कृष्ण कान्त शुक्ल,देवेन्द्र सिंह गोबर्धन यादव आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त ढ़ेबरुआ न्याय पंचायत के किसानों को प्रावि अहिरौला में प्रशिक्षक खण्ड तकनीकी प्रबंधक बढ़नी विशाल सिंह ने भी जानकारी दिया।इस मौके पर सीडीपीओ बढ़नी जीएस यादव,सुरजीत चौधरी,अमरजीत,सावित्री देवी,राधिका,पार्वती,हरिप्रसाद,जगपत,लालमन आदि लोग मौजूद थे।
