महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे की ओर से शुरू किए गए "नारी सुरक्षा सप्ताह" के दूसरे दिन मंगलवार को बढ़नी ब्लाक के ढ़ेबरुआ चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी उदयराज शुक्ल बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ढ़ेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलानन्द उपाध्याय ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें किसी भी तरह की असुरक्षा पर पुलिस को फौरन इत्तला करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खुद को असहाय समझने की जरूरत नहीं है। अपनी समस्याएं बताकर पुलिस की मददगार बन सकती हैं।
इसके लिए अपने झिझक को तोड़ना होगा और मुखर होना पड़ेगा।उन्होंने उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। आपको खुद की शक्ति को पहचानना होगा।ढ़ेबरुआ थाना प्रभारी ने छात्राओं से कहा कि अपने साथ अभद्रता, छेड़खानी या अन्य समस्याएं शिकायत पेटिका में लिखकर डाल दें। हर सप्ताह शिकायत पेटिका चेक होती है। निश्चिंत रहे पूरी गोपनीयता बरती जाएगी।इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को यूपी 100,वूमेन पावर लाइन 1090,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के विषम परिस्थितियों में प्रयोग की जानकारी भी दिया।इस।मौके पर थाना प्रभारी ने छात्राओं को एण्टी रोमियो स्क्वायड,महिला सम्मान प्रकोष्ठ,महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी भी विस्तार रुप से दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सन्ध्या श्रीवास्तवा,महिला कांस्टेबर किरन वर्मा,महेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव,अवधेश कुमार मिश्र,रईस अहमद,माता प्रसाद चौरसिया,मनोज कुमार यादव समेत स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।
