तीसरे स्थान पर रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ध्रुपचंद जायसवाल को सिर्फ 2621 वोट मिला.
यह टाउन भाजपा से 5 बार विधायक और योगी सरकार में अबकारी मंत्री अजय प्रताप सिंह का गृह नगर है. यहां भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन अपनी प्रतिष्ठा बचाने मे न कामयाब रही भाजपा.
समाजवादी पार्टी ने बांसी नगर पालिका मे लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। सपा के जीत के बाद कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित दिखे लोगो ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

