सिध्दार्थनगर:नगर पंचायत बढ़नी से र्निदलीय उम्मीदवार निसार अहमद बागी अध्यक्ष चुने गए हैं. निसार अहमद बागी अपने निकटतम प्रतिध्दंदी व भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार अग्रहरी को 98 मतों से मात दिया है. निसार अहमद बागी को 2122 वोट मिला है. सुनील कुमार को 2042 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम नरेश उपाध्याय पहले स्थान से नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर चले गये है.राम नरेश उपाध्याय को 1068 वोटो से संतोष करना पड़ा। रामनरेश उपाध्याय यहां से तीन बार लगातार नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं.
निसार अहम बागी समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हे टिकट नहीं दिया। टिकट कटने के बाद वह निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान मे उतर कर उन्होंने भाजपा को 98 मतो से पराजित कर जीत का परचम लहराया। निसार अहमद समाजवादी पार्टी के युवा नेता है लेकिन किसी कारण वस निसार अहमद का टिकट काट दिया गया. फिर भी निसार अहमद चुनाव लडे और जीते। निसार अहमद बागी एक समाजवादी सोच के युवा नेता हैं. उन्होने अपनी जनसभा मे कहा था इस बार बढ़नी नगर पंचायत मे जीत समाजवादी पार्टी की नही होगी बल्की समाजवाद की होगी. बागी जी एक संघर्षशील व्यक्ति हैं। निसार अहमद निरंतर समाजसेवक के रूप मे जनता के बीच रहे।
निसार अहमद बागी के विजयी घोषित होने के बाद भाजपा के कहने पर दोबारा वोटो की गिनती हुई जिसमे फिर से बागी ने 98 मतो बाजी मार ली। जीत के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे लोगो ने एक दूसरे अबीर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।