संतकबीर नगर: बखिरा कोतवाली के अंतर्गत अरहर के खेत से युवती की अधजली लाश मिली है. मृतक के माता-पिता ने शक के बुनियाद पर गांव के एक लडके और उसके माता-पिता पर केस दर्ज कराया है. फौरन पुलिस हरकत में आ गई. मुखबिर के सुचना मिलने पर सभी आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक पंकज के बताने के अनुसार मृतक युवती के कपड़े तलाब के तट से मिला. आरोपी पंकज ने बयान मे कहा मृतक अर्चना से पिछले दो साल से दोनो सम्बन्ध मे थे.
इसी बीच पंकज की शादी दूसरे जगह तय हो गई इससे ले कर अर्चना नाराज रहती थी. अर्चना पंकज से मिलने उसके पर गई.दोनो के बात कर रहे उसके बाद किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई. इसी दौरान पंकज अपने माता-पिता के साथ मिलकर अर्चना का दबाकर हत्या का अंजाम दे दिया. थानाअध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया पूछताछ के दौरान पंकज ने बताया युवती का कपडा गाव के बाहर तालाब में छिपाया है.तीनो अरोपी अपना जुर्म कबुल कर लिया है. पंकज और उसके माता-पिता को जेल भेज दिया.
