उत्तर प्रदेश के खीरी जनपद मे इन दिनों लोग बाघ के दहशत मे जी रहे है। खीरी मे बाघ ने कई लोगों पर जानलेवा हमले कर चुका है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के रामदीन पुर गांव के एक ग्रामीण का अधखाया शव दो दिन पहले मिला था। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव की गलियों व सड़को पर कैमरे लगा रखे हैं। इन कैमरों द्वारा बाघ का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है।
बाघ खेतो मे दहाड़ रहा है। दो दिन पहले बाघ ने एक ग्रामीण को अपना निवाला बनाया था वही मंगलवार को खेतो मे बाघ को देखा गया है। बाघ को देख लोगों मे दहशत फैल गई लोग अपने घरो की तरफ दौड़ पड़े। गांव के लोगो ने बाघ को दूर भगाने के लिए फटाखे भी फोड़े। शोर शराबा व पटाखो की आवाज सुनकर बाघ गन्ने के खेत से निकालकर दूसरे खेतो मे भाग गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को बाघ के ताजा पैरों के निशान मिले। वन विभाग बाघ को पकड़ने मे कोई ठोस कदम नही उठा रहा है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश है। खीरी जनपद के कई गांवो मे बाघ की दहशत बनी हुई है।