लखीमपुरखीरी:गोला गोकर्णनाथ मामूली से घर के विवाद और जेठ के बेकाबू गुस्से ने एक ही परिवार की दो गृहस्तियां बर्बाद कर दी। छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर उसके बच्चों को अनाथ कर दिया तो खुद जेल जाकर अपने परिवार को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया।
गोला गोकर्णनाथ के कस्बा अलीगंज के दगांव निवासी सियाराम के तीन बेटे हैं अभी परिवार मे बंटवारा भी नहीं हुआ था। सभी लोग हंसी खुशी एक ही घर मे रहते थे। पांच दिन पहले कही पड़ा मिला तराजू का आधा किलो का बाट दो परिवारो को बर्बाद करने का कारण बन गया।
आधा किलो के बाट को लेकर मोहन की पत्नी छोटी व जेठानी ऊषा के बीच विवाद हो गया जो छोटी की मौत का कारण बन गया। रामगोपाल खेत से वापस घर आया तो फिर से विवाद शुरू गया वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और बहू पर बेलचा से प्रहार कर हत्या कर दी। सीएचसी में दहाडे मारकर रे रहे मोहन ने बताया कि उसकी गृहस्थी बिखर गई है। उसकी पत्नी दुधमुहे पुत्र सहित चार बच्चे छोड गई है।
