आसिफ मसूद सिद्धार्थनगर: ढेबरूआ थाना छेत्र के ग्राम खैरी उर्फ झुंगहवा में सात साल के मासूम अरमान की हत्या का खुलाशा हो गया था| लेकिन हत्या की वजह की पता नहीं चल पा रही थी ।दो दिन की कड़ी पूछताछ के दौरान मुलजिम सहाजन ने दिल दहलाने वाली वजह बताई है ।उसने सिर्फ पाचं सौ रूपये एडवांस न मिलने की वजह से मासूम की जान ले ली । इस खुलासे के बाद लोग मुलजिम सहाजन के प्रति गुस्सा में भर उठे है ।
अरमान के कत्ल की वजह की खुलासा करते हुए गिरफ्तार भुतहवा निवासी मुलजिम सहाजन ने बताया की वह एक मजदूर है , जो मकान बनाने वाले मिस्त्री के साथ काम करता था, कुछ दिन बाद ग्राम खैरी उर्फ झुंगहवा टोला तिरछहवा निवासी मकान मिस्त्री मोहम्मद मुकीम से पांच सौ रूपये एडवांस मांगने गया था ।लेकिन मोकीम ने उसे रूपया नहीं दिया।
उसने बताया की मकान मिस्त्री मुकीम ने कहा की अब तुम हमारे साथ काम नहीं करते हो । तुम जिसके साथ काम करते हो,उनसे पैसा मांगो ।सहाजन को इस बात पर गुस्सा आया ,उसने मुकीम को सबक सिखाने की सोच लिया ।
सहाजन रविवार को मौका पाकर खैरी उर्फ झुंगहवा तिरछहवा पहुंचा, उसने मकान मिस्त्री मुकीम के बेटे सात साल अरमान को चाकलेट बिस्कीट की लालच दिला कर दिलाने के बहाने गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले गया । उसके मुहं में कपड़ा ठुंस कर ,चाकू से उसका पेट फाड़ कर उसकी हत्या कर दी और भाग निकला।
बात दें की अरमान की लाश सोमवार को उसके गांव खैरी उर्फ झुंगहवा तिरछहवा के एक गन्ने के खेत से बरामद हुई थी ।कत्ल की कोई वजह नजर नही आ रही थी ।रविवार की शाम गांव के बच्चों ने अरमान को पड़ोसी गांव भुतहवा के सहाजन के साथ देखे जाने की बात बतायी । उसके बाद सहाजन को उसी रात पुलिस हिरासत में लिया गया।कई दिनो के पूछताछ के बाद आज बुधवार उसने कत्ल की वजह का खुलासा किया ।समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
