सूचना के मुताबिक फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पूजा गांव निवासी ओमप्रकाश के घर पर मंगलवार की रात डकैतो ने धावा बोल दिया। उस समय ओमप्रकाश घर के बरामदे मे सो रहे थे। इस दौरान दर्जन भर बदमाशों ने खुद को पड़ोसी गांव का बताकर दरवाजा खुलवाया और पूरे परिवार को बन्दूक के बल पर बंधक बना लिया। डकैतो ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे मे बंद कर दिया। और पूरे घर की तलाश ले डाली। इस दौरान बदमाशों ने घर मे रखे 50 नकद व लाखों के जेवर लूट ले गए।
बदमाशो के जाने के बाद ओमप्रकाश किसी तरह कमरे से बाहर आए और उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। ओमप्रकाश ने बताया कि कि बदमाशो की संख्या दर्जन भर से अधिक थी और सभी के पास हथियार थे।

