सिध्दर्थनगर : खेसरहा कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम सेमरा मुस्तहकम के एक विवाहिता को दहेज के लिए मार कर उसे फांसी के फंदे से लटका दिया गया. विवाहिता मिलन यादव (20) वर्ष जिसका विवाह 6 महिना पहले अनिल यादव के साथ हुई थी. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के पिता भदई यादव ग्राम मुडिला बासी कोतवाली के हैं. मृतक के पिता ने पुलिस से बयान मे बताया है दहेज के लिए मेरी बेटी का हत्या कर दि गई है. जब की ससुराल वालो का कहना है घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत मे काम कर रहे थे. शाम को काम करके घर वापस पहुंचे तो नीलम यादव का शव छत से लटकती मिली. इस घटना के सम्बन्ध थानाअध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने बताया मृतक नीलम यादव के पिता के तहरीर पर नीलम के पति, सास ,ससुर और देवर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. पति अनिल यादव को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
