
राजेंद्र राज:किशनगंज:बिहार
किशनगंज: गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के सतमेढी निवासी अशोक राय के हत्यारे को अभी तक हिरासत मे नही लेने से ग्रामीण आक्रोश मे है। बीते शुक्रवार को आशोक राय की हत्या हुई थी। लेकिन पुलिस अभी तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
सूचना के मुताबिक शुक्रवार को सतमेढी निवासी अशोक राय की हत्या हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने मे नाकाम रही। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण ग्रामीण का आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणो ने थाने का घेराव कर लिया था। थाना अध्यक्ष रहमान अंसारी ने आरोपियो की गिरफ़्तारी के लिए सोमवार सुबह तक का समय मांगा था। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा यह प्रयास भी असफल रहा। सोमवार लगभग मे 3 बजे ग्रामीणो ने फिर से थाना का घेराव कर अपने कब्जा मे लिया।ग्रामीणो का आक्रोश देख मौके से थाना अध्यक्ष रहमान अंसारी व अन्य पुलिस कर्मी थाना छोड़ भाग गए।
