ढ़ेबारूआ थाना क्षेत्र के औदही कलां सीवान में तुलसियापुर-रेड़वरिया मार्ग पर स्थित एक बाग में एक युवक की लावारिस बरामद हुई है।ढ़ेबरुआ थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी और निरीक्षण किया।लाश को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ व्याप्त है।
सूचना के मुताबिक लाश का ऊपरी हिस्सा जानवरों ने खा लिया था और कमर के नीचे मृतक ने नीले रंग की जीन्स पहन रखी था।सोमवार की सुबह ही कुछ लोगों ने अमरुद के बाग में एक लाश को देखा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना ढ़ेबरुआ थाने पर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक ढ़ेबरुआ अखिलानन्द उपाध्याय का कहना है कि लाश को पहचान पाना काफी मुश्किल है।लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
