बलरामपुर : थाना ललितपुर के अंतर्गत डायल 100 के जीप से गायब हुआ रिवाल्वर. डायल 100 के पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रहे थे. रास्ते मे डायल 100 प्रभारी ने अपर पुलिस क्षेत्र में गुजर रहे अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की. इस बीच गाड़ी मे रखा सर्विस रिवाल्वर कोई उढा ले गयी. प्रभारी ने बयान मे कहा की गाड़ी एक पुलिस बैठा था और सर्विस रिवाल्वर भी गाडी मे रखा था. रिवाल्वर गायब होने के बाद काफी देर इस बात को राज रखा और रिवाल्वर की तलाश करते रहे जब रिवाल्वर नही मिला तो ये राज खोलना पडा.
रिवाल्वर ना मिलने पर मंगलवार को देर शाम मामले की सूचना लालिया थाने मे अज्ञात लोगो के खिलाफ रिर्पोच दर्ज कराया. मंगलवार को SP प्रमोद कुमार ने बताया बैजनाथ सिंह और उपेंद्र यादव को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच का आदेश दे दिया गया गया है. जांच की रिपोर्ट के आधार पर आ गई कार्रवाई की जाएगी
