एक बाप ने अपनी तीन साला बेटी को रात में कत्ल करके लाश को राप्ती नदी के किनारे जमीन में दफन कर देने का मामला सामने आया है, मामला कैंपियरगंज थाना के ग्राम सभा गुलरिया का है, बच्चे की मां और घरवालों की सूचना पर पुलिस ने मुलजिम बाप को हिरासत में ले कर छानबीन कर के बच्ची की लाश बरामद कर कार्यवाही कर रही है।
सूचना के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गुलहरिया के उमेश पुत्र विंध्याचल की शादी 4 साल पहले गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहा बुजुर्ग के टोला भटवलिया की सुनीता पुत्री बाबूराम के साथ हुई थी, लेकिन शादी के छ: माह बाद ही पति पत्नी में सम्बंध खराब होने लगे और इसी बात को लेकर मामला कोर्ट मे चला गया जिसमें अभी कोर्ट नेएक हफ्ते पहले पत्नी और बच्ची को घर लाने को आदेश दिया था लोकिन पिछले रात उमेश ने अपनी तीन साला बेटी गुलरी को मार कर लाश को छेत्र के करमैनी घाट राप्ती नदी के किनारे जमीन में दफन करके लाश को छुपा दिया पुलिस ने मुलजिम उमेश को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है