बिहार किशनगंज से राजेंद्र राज: किशनगंज जिले को ओडीएफ कराने में अधिकारियों की पूरी टीम लग गई है। नव पदस्थापित अधिकारी डीडीसी यशपाल मीणा के नोडल अधिकारी बनते ही काम करने की स्ट्रेटजी भी बदल गई है। पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए पुराने सर्वे को हटाकर नए सिरे से बेस लाइन सर्वे के आधार पर लाभुकों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। नोडल अधिकारी खुद इसकी मोनेट¨रग कर रहे हैं। डोर टू डोर कैंपेन कर लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए जागरुक किया जा रहा है। यहां तक कि अधिकारी खुद लाभुकों के खेत में गड्ढा खोद उन्हें शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभी प्रशासन की पूरी टीम हालामाला पंचायत को ओडीएफ कराने में जुटी है। प्रशासन का लक्ष्य 25 नवंबर तक इस पंचायत को ओडीएफ करने का है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम पंचायत में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरुकता फैलाने वाली फिल्मों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। डीडीसी खुद पंचायतों में रहकर इसकी मोनेट¨रग कर रहे हैं।
अब तक 29973 शौचालय का हो चुका है निर्माण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत जिले में अब तक 29973 शौचालय का निर्माण हो चुका है। डीआरडीए की आंकड़ों की मानें तो प्रतिदिन नए शौचालय का निर्माण हो रहा है। अभी पूरी तरह डाटा का संग्रह नहीं हो सका है। मोटे तौर पर 29973 शौचालय बन चुके हैं। इसमें वैसे शौचालय की संख्या भी शामिल है जिसे पूर्व में पीएचईडी द्वारा बनवाया गया था। हालांकि पीएचईडी द्वारा बनवाए गए शौचालय की भी स्थलीय जांच चल रही है। डीआरडीए द्वारा वर्ष 2016-17 में ग्रामीण क्षेत्र में 9105 व 2017-18 में अब तक 6974 शौचालय बनवाए गए हैं। सबसे अधिक किशनगंज प्रखंड में 6882 व सबसे कम टेढ़ागाछ में 1660 शौचालय का निर्माण हुआ है। मात्र 70 वार्ड ओडीएफ घोषित किए गए हैं। पंचायतों को ओडीएफ कराने का सिलसिला चल रहा है। जल्द ही पंचायतें भी ओडीएफ हो जाएगी। प्रखंडवार आंकड़ा प्रखंड शौचालय निर्माण किशनगंज 6882 कोचाधामन 5230 पोठिया 4995 दिघलबैंक 3871 बहादुरगंज 3717 ठाकुरगंज 3618 टेढ़ागाछ 1660 बेस लाइन सर्वे के आधार पर डोर टू डोर कैंपेन कराया जा रहा है। इसके द्वारा सही लाभुकों का चयन कर शौचालय निर्माण के लिए जागरुक किया जा रहा है। अधिकारियों की पूरी टीम इसमें लगी हुई है। अभी हालामाला पंचायत को ओडीएफ कराने का लक्ष्य है।