सद्दाम खान-ट्रेन में यात्रा कर रहे बुढ़े व्यक्ति को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया । रेलवे पुलिस ने यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
भटनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह प्लेटफार्म नंम्बर एक पर वृध्दी व्यक्ति की लाश बेहोशी के हालत में पड़ा था ।यात्रियों ने इस की सूचना रेलवे पुलिस को दी । रेलवे पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसके जिला अस्पताल में भर्ती करवाया ।यात्री के मुंह से झाग निकल रहा था। इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई।डाक्टरों ने इसकी सदर कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । प्रत्यछदर्शीयों के अनुसार वृध्द को दो व्यक्तियों ने ट्रेन से नीचे उतारकर प्लेटफार्म पर सुला दिया था । व्यक्ति ट्रेन चलने पर उसमें बैठ कर चले गये, मृतक के पास कोई भी टिकट या मोबाइल नही मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके ।

