उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले मे पुलिस चौकी को एक दरोगा ने शर्मसार कर दिया। नशे मे धुत्त दरोगा ने पुलिस चौकी के अन्दर एक सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।
इसकी भनक लगते ही कुछ सिपाही और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जब दरोगा से जबरन कमरा खुलवाकर पीडित बच्ची को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विपिन मौके पर पहुंचे और शुरूआती जाँच मे आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर उसे हिरासत मे ले लिया गया। घटना शनिवार रात लगभग 9 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक कमेरी थाने का दरोगा तेजवीर सिंह नशे मे था। उसने चौकी के पास खेल रही एक बच्ची को बहलाफुसला कर कमरे मे खींच लिया। एक सिपाही की नजर पड़ी तो वह माजरा समझ गया और कुछ ग्रामीणों के संग दरोगा के कमरे पर पहुच गया। दरवाजे खुलवाने की कोशिश की गई लेकिन वह दरवाजा नहीं खोल रहा था। बच्ची के चीखने और चिल्लाने की आवाज पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोग दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे तब कहीं दरोगा ने दरवाजा खोला। बच्ची की हालत बिगड़ गई थी।