सिद्धार्थनगर: बढ़नी कस्बे मे एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव अरहर के खेत मे पड़ा मिला। युवक का गला आधा कटा हुआ था। परिवारजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
ढेबरूआ थाना अन्तर्गत बढ़नी कस्बे मे रविवार शाम कबीर पिक्चर पैलेस के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। शौच के लिए गए बच्चों ने युवक का शव देखा और घटना की सूचना परिवारजनों को दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पुलिस भी वहाँ पहुच गई। मृतक की पहचान वार्ड नम्बर नौ निवासी रवि 25 पुत्र ओमप्रकाश के रूप मे हुई।
मृतक का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।