मिश्रवलिया थाना अन्तर्गत भैसहवा मे एक महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है। महिला नहाने के लिए बाथरूम मे जा रही थी। पीछे मुडकर देखा तो उसकी चोटी कटी पडी थी, कटी हुई चोटी देख महिला बेहोस हो गई।
सूचना के मुताबिक भैसहवा निवासी संजय की पत्नी गुडिया आज सुबह नहाने के लिए बाथरूम मे जा रही थी कि अचानक उसकी चोटी कट गई। महिला ने पीछे मुडकर देखा तो उसकी चोटी कटी पडी थी। जिसे देख महिला बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद आनन फानन मे महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के मुताबिक महिला को अभी तक होश नही आया है।