बस्ती के भदासी निवासी दो सगे भाई मुम्बई में समुंद्र किनारे स्नान करते समय तेज लहरों मे बह गए। समुंद्र मे डूबने से दोनो भाईयों की मौत हो गई।
भदासी के जयप्रकाश यादव दस वर्षो से मुम्बई के कुमारवाडा़ मे एक प्राईवेट दुकान पर काम करते थे। वह मुम्बई मे पत्नी अनीता और अपने तीन बेटों के साथ रहते थे। उनके बेटे 15 वर्षीय अनूप कुमार और 13 वर्षीय रोहित कुमार शनिवार शाम समुद्र किनारे खेलने गए थे। कुछ समय बाद दोनो भाई अपने दोस्तो के साथ नहाने के लिए समुंद्र मे उतरे। इसी दौरान समुद्र किनारे आई तेज लहर मे दोनो समा गये। बेटों की मौत की सूचना जयप्रकाश ने गाँव मे रहने वाली माँ और भाईयों को दी। खबर मिलते ही घर व गाँव मे कोहराम मच गया।