मुंबई और थाणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश जारी है। इसकी वजह से महाराष्ट्र के हिंदमाता में वॉटर लॉगिंग की वजह से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश की वजह हाई टाइड आने की भी संभावना है।
05:25PM: मुंबई में दोपहर 3 बजे तक 105MM बारिश। BMC ने हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया।
05:15PM- छत्रपति शिवाजी इंटरनेशल एयरपोर्ट पर हवाई सेवा फिर शुरू।
4:50PM- लोगों को समंदर से दूर रहने के लिए कहा गया।
4:45PM- मुंबई में दो दिन और भारी बारिश को लेकर अलर्ट।
4:40PM- मुंबई एयरपोर्ट कुछ देर के लिए बंद।
4:30PM- सीएम ने कहा कि हमने बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल और मुंबई पुलिस से बात की है साथ की मंत्रालय कर्मचारियों को जल्दी जाने को कहा है।
भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र सरकार ने सभी ऑफिसों में आदेश जारी किया। सरकार ने आदेश जारी किया कि अगर कर्मचारी जल्दी घर जाना चाहें तो जा सकते हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणड़वीस ने भी डिजास्टर कंट्रोल रूम जाकर हालात का जायजा लिया। सीएम ने कहा कि हमने बीएमसी आपदा प्रबंधन सेल और मुंबई पुलिस से बात की है साथ की मंत्रालय कर्मचारियों को जल्दी जाने को कहा है।

