हिन्दु युवा वाहिनी के जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह के नेतृत्व में हियुवा ने तुलसियापुर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज शुक्लागंज के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्य किया।
इस मौके पर मौजूद छात्रों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हियुवा संगठन वर्तमान समय में सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण का अभियान चला रही है।वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में बहुत है।बिना वृक्ष जीवन की कल्पना करना कठिन है।उन्होंने मौजूद लोगों का आह्वाहन करते हुए कहा कि सभी लोगों को अपने आस-पास की जगहों पर पेड़ लगाने का प्रयास करना चाहिए।इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुपम शुक्ल,प्रधानाचार्य विनय शुक्ल,आशाराम यादव,रवि शुक्ल,दुर्गा प्रसाद,रिषभ सिह,विश्वनाथ यादव,दीपेन्द्र सिंह,पीताम्बर यादव,रामकिशोर,धनन्जय पाठक,आनन्द मिश्र,दीपक आदि लोग मौजूद थे।

