बढ़नी ब्लाक के तहत आने वाले खैरी शीतल प्रसाद के मुख्य टोले खैरी में गायों में इंफेक्शन के कारण जानलेवा बीमारी फैल गया है।जिससे दो दर्जन से अधिक गायें मर गयी हैं।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से टोले में पशु चिकित्सा दल भेजने की मांग किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरी शीतल प्रसाद के मुख्य टोले खैरी में जल जनित बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण दो दर्जन गायें मर गयी हैं और दर्जन भर से अधिक गायें गंभीर रुप से बीमार हैं।टोले के नन्दलाल यादव की 6,भदई की 7,राजकुमार की 5,विरजे की 3,सहतराम की 3 और शिवकुमार की दो गायें इंफेक्शन के कारण मर चुकी हैं।बढ़नी के पशु चिकित्साधिकारी डा.वीके राय के नेतृत्व में फार्मासिस्ट रवि,संचित पाण्डेय,राजकुमार श्रीवास्तव ने गायों के बीमारी का परीक्षण किया और दवा आदि दिया।
इस संबंध में बढ़नी के पशु चिकित्साधिकारी डा.वीके राय का कहना है कि 24 अगस्त से ही हम अपने सहयोगियों के साथ पशुओं के इलाज में लगे हुए हैं।मैंने अपने उच्चाधिकारियों से इन टोलों में पशु चिकित्सा टीम व दवाओं के लिए कहा है।