अनिल कुमार अग्रहरी-सिद्धार्थनगर
जिले मे चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक शादाब खाँ के नेतृत्व मे रविवार को चोरो की तलाश शुरू हुई। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने सिलोखरा चौराहा थाना भवानीगंज से दो व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर सख्ती से पूछताछ किया तो सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज, ढेबरूआ, डुमरियागंज, इटवा व उतरौला के कई चोरियों का खुलासा हुआ। पुलिस के हत्थे चढ़े दिलीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी विशुनपुर थाना उतरौला अनिल कुमार कोरी पुत्र मोहीलाल निवासी साकिन उतरौला जनपद बलरामपुर दोनो व्यक्ति बलरामपुर जिले से हैं। गिरफ्तारी के बाद इनके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन व 24300 रूपए बरामद हुआ।
गिरफ्तारी के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना ढेबरूआ, भवानीगंज, डुमरियागंज, इटवा व उतरौला मे एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरों को पकडने वाली स्वाट टीम के निरीक्षक शादाब खाँ(टीम प्रभारी), कमलेश पाण्डे, दिनेश यादव, उमेश कुमार, बृजकिशोर गुप्ता, रमेश यादव, करुणेश यादव और सर्विलांस सेल के मनीष दूबे, राकेश कन्नौजिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए यह सराहनीय कार्य किया जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को दो हजार रूपए का नगद पुरुस्कार दिया।

