बढनी- ढेबरूआ थाना क्षेत्र के घरूअार मे एक वृद्ध की रहस्यमय परिस्थितियों मे मौत हो जाने का मामला सामने आया है जबकि परिजनों का आरोप है कि पुत्र ने पिता की हत्या कर दी।
सूचना के अनुसार राजमन(65)वर्ष ने एदो विवाह किया था। पहली पत्नी से एक लडका गंगाराम (45)वर्ष और दूसरी पत्नी से एक पुत्री व एक पुत्र है। बताया जाता है पहली पत्नी के मृत्यु हो जाने के पश्चात् मृतक ने दूसरी शादी की थी। ग्रामीणों के मुताबिक जमीन के बँटवारे को लेकर गंगाराम और मृतक राजमन के बीच विवाद चल रहा था। गत दिवस मृतक राजमन और पुत्र गंगाराम दोनों भैस चराने गये थे और दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई उसके बाद मृतक वापस घर लौटकर नही आया। काफी छानबीन के बाद पता चला कि मृतक राजमन गाँव के बाहर सीवान मे अचेतावस्था मे पडा है।परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने गत दिवस रात्रि मे सीवान मे पडे लाश को अपने कब्जे मे लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन मे जुट गयी। बहरहाल खबर लिखे जाने तक मृतक के मौत हो जाने के कारणों का पता नही चल सका है। इस सम्बन्ध मे चौकी प्रभारी हरेन्द्र राय ने बताया कि तहरीर मिला है जाँच कर समुचित कार्यवाही की जायेगी ।

