अल्ताफ चौधरी
11 अगस्त से लोगों के साथ मवेशियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पिछले 72 घंटों से बाढ़ लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।सरकार और प्रशासन किसी भी तरीके का सहायता उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे है.
मटियार उर्फ भूतहवा मे पिछले 48 घंटे से रोड पर पानी चढ़ने की वजह से आवागमन ठप है लोगों को तुलसिया पुर चौराहे पर जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तेज बारिश व बाढ का पानी लोगों के घरो मे घुसने लगा है। जिससे लोग अपना घर छोड ऊंचे स्थानो पर अपना ठीकाना बना रहे।
तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर पानी के तेज बहाव से आवागमन बहुत प्रभावित हो गया है।लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड रहा है।
ग्रामीणों का गुस्सा और आरोप
मटियार ऊर्फ भुतहवा के अब्दुल रहमान का कहना की बाढ़ का पानी लोगों के घरो मे घुस रहा है, जरूरत के सामान लाने के लिए हर तरफ से सडको पर पानी भरा है जिससे आवागमन बाधित है। पिछले 48 घंटो से गाँव बाढ़ के पानी से घिरा है लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी नही दिखा।
खैरी ऊर्फ झुंगहवा मे भी लोगों मे गुस्सा है लोगों का कहना है प्रशासन ने कटान पर ध्यान नहीं दिया, न अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी आया, सब भगवान भरोसे है। लोगों ने आरोप लगाया इससे पहले जब बाढ़ की आहट होती थी तो प्रशासनिक अधिकारी कटान को रोकने के प्रयास मे लग जाते थे लेकिन इस बार कोई नहीं आया जिसे लेकर ग्रामीणो मे गुस्सा है।
जलस्तर लगातार बढ रहा है स्थिति और खराब हो सकती है।

![]() |
| खैरी ऊर्फ झुंगहवा पानी मे डूबा घर |
तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर पानी के तेज बहाव से आवागमन बहुत प्रभावित हो गया है।लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड रहा है।
खैरी ऊर्फ झुंगहवा मे लगातार जलस्तर बढने से प्राथमिक विघालय मे पानी घुसा।
![]() |
| प्राथमिक विघालय परिसर मे भरा बाढ का पानी |