शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और अधिक भयावह हो गयी है।नदियों के बढ़ रहे रहे जलस्तर के कारण बाढ़ का पानीघरों में घुस रहा है।बाढ़ से प्रभावित परसा स्टेशन गांव में चिनका पत्नी मायाराम उम्र लगभग 60 वर्ष का घर गिर गया जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गयी।ग्रामप्रधान रामचंद्र शुक्ल ने 108 एम्बुलेन्स से सीएचसी शोहरतगढ़ ले गये।इसके अलावा मटियार उर्फ भुतहवा के भुतहिया शिवप्रसाद पुत्र जगन्नाथ का भी घर गिर गया। परसा मे भी एक व्यक्ति का घर गिर गया।
कठेला-तुलसियापुर मार्ग पर तीन फुट से अधिक पानी भरा हुआ है। जिससे आवागमन ठप हो गया है।
बाढ़ से तालकुण्डा,खैरी शीतल प्रसाद,तौलिहवा,मटियार उर्फ.भुतहवा,बसहिया,बोहली,बसन्तपुर,सिंगोरवा,पिपरा,गड़रखा आदि गांव पूरी तरह से मैरुण्ड हो चुके हैं।बाढ़ आये दो दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई राहत कार्य न होने से लोगों में रोष व्याप्त है।सोमवार को सपा राज्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह व यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो.मुस्तफा तथा हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह व हियुवा के ब्लाक अध्यक्ष सुग्रीम चौधरी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया तथा पीड़ित लोगों से मुलाकात किया और उन्हें हरसम्भव मदद करने का भरोसा भी दिलाया।

![]() |
| बाढ मे गिरा घर महिला घायल |