बलरामपुर:सीएम के निर्देश पर आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा किया। चौपाल लगाकर प्रत्येक पीडित व्यक्ति तक राहत सामग्री पहुचाने की बात कही। जिला स्तरीय अधिकारियों को इस कार्य मे लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग के मंत्री जय प्रताप सिंह ने उतरौला तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा किया। लखमा गाँव मे चौपाल लगाकर मंत्री ने पीडितों की समस्याएं सुनी। लोगों ने बाँध कटने से हुए नुकसान, सड़को की बदहाल व्यवस्था और बाढ़ मे ध्वस्त हुए घरो की जानकारी दी। लखमा गाँव के प्रधान के मुताबिक बाढ़ मे कुल 18 लोगों के घर पूरी तरह से तबाह हो गए। मंत्री ने नंदनहरा-लखमा मार्ग की तत्काल मरम्मत कराए जाने, गाँव मे नुकसान का सर्वे कर लोगों को मुआवजा दिए जाने, जिन लोगों के घर गिरे है उनको आवास का लाभ दिलाने जाने और पीडितों को राहत सामग्री वितरित किए जाने के निर्देश एसडीएम को दिया।
इस मौके पर तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, एसडीएम सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।