शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के पड़रिया निवासी घम्मर पुत्र कामता व छोटेलाल पुत्र कामता के घारी मे शुक्रवार की मध्यरात्रि धुईंहर से आग लगने के कारण पाॅच बकरी व एक बछडा जल कर मर गऐ और दो गाय आग की चपेट में आने से गंभीर रुप से जख्मी हो गयी।
घारी में रखा भूसा भी जल गया है और आग ने पड़ोस में रहने वाले धीरज पुत्र गुरूचरन के फूस के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया और आग के कारण घर में रखा चार बोरी खाद,गेहूं व चावल भी जल गया।ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।

