भारतीय जनता पार्टी के बाढ़ राहत सहायता समिति सिद्धार्थनगर के सौजन्य से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित खैरी शीतल प्रसाद के टीकर और करौता टोले में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण शुक्रवार को किया गया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा साधना चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में आयी भयंकर बाढ़ ने पूरे जनपद वासियों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।पीड़ितों के इस दुःख में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ खड़ी है।भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोविन्द माधव ने कहा कि बाढ़ ने क्षेत्र में आयी भयंकर बाढ़ ने किसानों और गरीबों का काफी नुकसान किया है।सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और हर सम्भव मदद की भी जा रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लालबाबा ने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा बाढ़ जैसी विभीषिका से पीड़ित रहता है।जिससे आमजनमानस हमेशा जन-धन की हानि सहने को मजबूर रहता है।केन्द्र व प्रदेश सरकार जनता बाढ़ से बचाने के लिए स्थायी समाधान का प्रयास कर रही है।
इस मौके पर रामलखन उपाध्याय,इन्द्रेश चौरसिया,राजेश पाठक,तुलाराम यादव,भोला चौधरी,मदन गोपाल,रामबेलास चौधरी,रामसिंह,विजय सिंह साहनी आदि लोग मौजूद थे।

