ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के कठेला में पोखरे में कपड़ा धोने गये एक 50 वर्षीय अधेड़ पोखरे में डूबने लगा।आसपास के लोगों ने अधेड़ को पानी से निकालकर पीएचसी कठेला ले गये।जहां से चिकित्सकों ने उसे सीएचसी इटवा रिफर कर दिया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कठेला निवासी रामकुमार पुत्र वंशी उम्र 50 वर्ष लोगों के कपड़े धोने और प्रेस करने का काम करता है।शनिवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे वह कठेला-हुसेननगर मार्ग पर स्थित धोबीघाट पर कपड़े धो रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पोखरे में डूबने लगा।आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर पीएचसी कठेला पहुंचाया।जहां उसकी हालत खराब होते देख उसे सीएचसी इटवा ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।