![]() |
| बालानगर संपर्क मार्ग |
खैरी शीतल प्रसाद की स्तिथि सबसे खराब
बाढ़ प्रभावित गांवों में सबसे ज्यादा खराब स्तिथि खैरी शीतल प्रसाद की है। गांव में कई टोले हैं। नकोल डीह, मुनव्वन डीह, करौता, चिरहगना जिसमे नकोल डीह को जोड़ने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी है। लोगों के आवागमन के लिए यहां नाव चलाई जा रही है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गांव का दौरा कर स्तिथि का जायजा लिया।
सोमवार को जलस्तर में कमी आई है, जिसके बाद अगले दो दिनों में बाढ़ के जाने और स्तिथि सामान्य होने की उम्मीद है।
खैरी उर्फ झुंगहवा में क्या स्तिथि है
गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। तिरछहवा के पास रोड पर बाढ़ का पानी बह रहा है, सोमवार को जलस्तर में कमी आने के बाद पानी का बहाव धीमा हो गया है।
यहां भी इस बाढ़ की सबसे बड़ी मार किसान ही झेल रहे हैं। 90 प्रतिशत धान की फसल पीछे चार दिनों से बाढ़ के पानी में डूबी है। तेज आंधी में धान की बहुत सी फसलों को पहले ही भारी नुकसान पहुंच चुका है। ऊपर से ये बाढ़ का पानी किसानों की चिंता का सबसे बड़ा कारण है।
नदी के आसपास बैठाए गए मूंगफली की फसलों को असमय उखाड़ना पड़ा जिसके कारण भी उन्हें बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत तौलिहवा की स्तिथि
इस ग्राम पंचायत में भी कई टोले हैं। बालानगर, लालपुर, फुलवारिया, कचरिहवा और इटाहिया। सभी टोले बाढ़ से घिरे हैं। आवागमन जिस रोड से होता था उस पर दूर दूर तक पानी भरा हुआ है। यहां भी धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
बालानगर बूढ़ी राप्ती नदी के से सटा हुआ है। नदी के कटान से यहां लोगों के घरों की दीवारें फट कर नदी में विलीन हो जा रही है। पूरब तरफ से सतवा नाला बह रहा है और पश्चिम से बूढ़ी राप्ती नदी। प्रशासनिक अनदेखी का शिकार बलानगर अपने अस्तित्व की अंतिम सांसे गिन रहा है।
इटाहिया गांव के पूरब 2017 में मुख्य मार्ग कट कर नदी में विलीन हो गया। जिसके बाद वहां कटान होता रहा सड़क किसानों की खेतों से गुजरती है।
उस जगह पर नदी से सटे सड़क को बनाया नहीं गया कच्चा रास्ता हल्की बरसात में बड़ी मुसीबत बन जाता है।
इस गांव के बुनियादी मुद्दों पर आखिर ध्यान क्यों नहीं दिया जाता।

