शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गजेहड़ा गांव में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिपरी लाला गांव निवासी 70 वर्षीय सोनमती देवी की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, वह कुछ दिन पहले अपनी बेटी के यहां गजेहड़ा आई थीं। बृहस्पतिवार को वह मोटर चालू करने जा रही थीं, तभी अचानक उन्हें करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन गजेहड़ा पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बिना ही अपने गांव पिपरी लाला ले आए। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।