खबर है कि शुक्रवार को लखनऊ में बीजेपी कार्यालय पहुंचकर सच्चिदानंद पांडेय ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
सच्चिदानंद पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जिस पेड़ को 1984 में लगाया था। आज पुनः उसी पेड़ को हरा भरा रखने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदेश कार्यालय पर ग्रहण की।
लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सच्चिदानंद पांडेय का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। उनके भाजपा में शामिल होने से डुमरियागंज में भाजपा को मजबूती मिलेगी।
2012 में सच्चिदानंद पांडेय पीस पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन किया था लेकिन अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।