लखनऊ:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजभर की यह मुलाकात काफी अहम है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज द्वारा अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर के मुलाकात की तस्वीर शेयर की गई साथ ही लिखा कि सपा और सुभापसा आए साथ भाजपा साफ।
अबकी बार, भाजपा साफ़:ओमप्रकाश
ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि अबकी बार, भाजपा साफ़! समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। मा. पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के सुप्रीमो आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
ट्वीट में राजभर ने साफ कर दिया कि वह 2022 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लडेंगे। फिलहाल उनके इस मुलाकात के बाद प्रदेश का सियासी पारा गर्म होने की पूरी सम्भावना है।
ओमप्रकाश राजभर के इस मुलाकात ने लगाया अटकलों पर विराम
पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को फिर से साथ लाने का मन बना लिया है। यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई है। बताया जाता है कि धर्मेंद्र प्रधान और ओम प्रकाश राजभर की एक दिन पहले इस मुद्दे पर बात हुई। जिसमें राजभर ने कुछ शर्तों के साथ 2022 में भाजपा के साथ जाने के संकेत दिए। फिलहाल अखिलेश यादव से मुलाकात कर ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा में शामिल होने जैसी अटकलों पर विराम लगा दिया है।