सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लॉक के चन्दई गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की भंडाफोड़ रैली का आयोजन हुआ।
रैली को संबोधित करते हुए शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाला समय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी है।
भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के शासन में अदूरदर्शिता, गैरजिम्मेदारी व तानाशाही के कारण प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास नफरती सियासत के अलावा विकास व रोजगार वाली सोच ही नही है।छात्रों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार देने के बजाये यह सरकार किसानों पर पूंजीपतियों का कानून थोपना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता की आवाज को बुलंद करने के लिये उन्हें सरकार की नीतियों का पोल खोलने के माध्यम से सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा, यह यात्रा अब पूरे प्रदेश भ्रमण कर भाजपा को सत्ता से हटा कर ही मानेगी।
इस दौरान ग्राम प्रधान तबरेज आलम,बीबीसी विनय यादव, दिनेश कन्नौजिया, इकबाल अहमद, अमरनाथ तिवारी,रामगोपाल, बजरंगी यादव, किसान यादव, इस्लाम अली,वसीर अहमद, अशोक त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।