गोरखपुर:शराब के नशे में धुत एक मां अपने ही बेटे की दरिंदगी का शिकार हुई। शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के साथ रेप कर दिया। शराबी बेटे ने मां को जमकर मारापीटा भी। मां की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामला गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव है। यहां शराब के नशे में घर लौटे एक 22 वर्षीय युवक ने इंसानियत का कत्ल करते हुए अपनी 55 वर्षीय सगी मां के साथ रेप कर दिया। शराबी बेटे ने मां की जमकर पिटाई भी की। मां की बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
पड़ोसियों ने महिला के छोटे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। छोटा बेटा घर पहुंचा तो मां को लेकर थाने पर गया। वहां मां की लिखित तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी।
मां के मुताबिक उसके 22 वर्षीय बड़े बेटे को नशे की आदत है। वह अक्सर नशा करके घर पहुंचता था। टोकने पर मां के साथ गाली-गलौच, मारपीट उसके लिए आम बात थी। इस बार भी वह शराब पीकर घर आया। घर पर मां को अकेले देखकर उसने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। यही नहीं शराब के नशे में धुत लड़का रिश्ते की मर्यादा को भूलकर मां के साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने अपनी मां के साथ रेप कर दिया।
घटना के बारे में सहजनवां पुलिस के मुताबिक महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।