सिद्धार्थनगर:इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गांव में आई बारात का बड़े धूमधाम से स्वागत किया गया। द्वारपूजा का कार्यक्रम भी हो चुका था उसके बाद स्टेज पर जयमाल के लिए पहुंची दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गाँव में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शोहरतगढ थाना क्षेत्र के एक गांव से इटवा के एक गांव में गाजे बाजे के साथ बारात आ चुकी थी। द्वारपूजा का कार्यक्रम भी बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हो चुका था।
जयमाल कार्यक्रम के लिए स्टेज सजा हुआ था। अब जयमाल की रस्म पूरी होनी थी। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ चुके थे। दोनो के हाथ में जयमाल थे लेकिन दुल्हन ने जयमाल डालने से इंकार कर दिया।
पूछने के बाद उसने जो बताया उसे सुनकर सबके होश उड गए। लडकी ने बताया कि उसकी पहली शादी हो चुकी है और वह अब उसे दूसरी शादी नहीं करना है। इतना सुनते ही वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
मान-मनौवल का दौर शुरू हुआ। कुछ देर बाद लड़की पक्ष वालों ने लड़के वालों से जयमाला कार्यक्रम की रस्म पूरी करने के लिए कहा। मगर इस बार लड़के वालों ने इनकार कर दिया और बरात बैरंग वापस हो गई।