गोल्हौरा सिद्धार्थनगर - दवा विक्रेता समिति गोल्हौरा यूनिट की आम-सभा बैठक गोल्हौरा बाजार में किया गया।
जिसमें दवा व्यापारियों के सहमति पर जिलाध्यक्ष मो० जमील सिद्दीकी ने कृष्ण बहादुर सिंह को गोल्हौरा यूनिट का अध्यक्ष चुना है। कृष्ण बहादुर सिंह को अध्यक्ष चुने जाने पर सर्टिफिकेट देकर व माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम बैठक में जिलाध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा दवा व्यापारियों का किसी प्रकार का शोषण नहीं होगा।
बैठक में अध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, महासचिव भरत किशोर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ पाण्डेय बरिष्ठ उपाध्यक्ष. राजेश त्रिपाठी,उपाध्यक्ष. अशोक कुमार चौधारी, संरक्षक.डॉ श्याम सुन्दर शर्मा , संयुक्त मन्त्री. विनय श्रीवास्तव , मिडिया प्रभारी. डॉ रमेश चन्द्र वर्मा, संगठन मंत्री.खुर्शीद आलम , सचिव, शिव पूजन वर्मा, विजय कुमार पाण्डेय, इस्लाम अली खान आदि चुने गए।