सिद्धार्थनगर:जब से आम आदमी पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ने की घोषणा किया है तब से योगी जी की सरकार ने हमारी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमा लादने का काम कर रही है। परन्तु हम डरने वाले लोग नहीं है।
उक्त बातें आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने व्यक्त किया। वह शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चन्दई में आम आदमी पार्टी के आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस भी प्रदेश से चुनाव लड़ती है वहां से भाजपा दहाई का आकड़ा पार नहीं कर पाती। यूपी की जनता को आगामी विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करना होगा, जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का अरविन्द केजरीवाल का सपना पूरा होगा।
आप के जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को आप की बढ़ती लोकप्रियता से घबराहट बढ़ गई है।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, विस अध्यक्ष सुमिरन, संदीप चौधरी, नन्द कुमार मौर्य, प्रेम चन्द गौड़, दिलीप यादव आदि लोग मौजूद थे।