सद्दाम खान
छह माह से नाली का निर्माण अधूरा, अब पानी जाम होने से गंदगी, बदबू से लोगों को हो रही परेशानी
सिद्धार्थनगर:इटवा तहसील व विकास खंड इटवा अंतर्गत ग्राम पंचायत कठेला जनूबी के टोला आलम नगर बनकटा मे अशोक कुमार के घर से दक्षिण सरकारी गड्ढे तक प्रस्तावित सरकारी नाली का निर्माण अभी तक नही हो सका जबकि तीन हिस्सा बनकर तैयार है और लोगों के घरों से पानी भी आ रहा है।अधूरी नाली के कारण जल प्रवाह का कोई मार्ग न होने के कारण सडक पर प्रवाहित होता रहता है जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।
पिछले छह माह से यही आंख मिचौली का कार्य संबंधित द्वारा किया जा रहा है पूर्ण नाली का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी मद से कराया गया है कुछ अंश शेष रह गया है जिसके निर्माण में विवाद का बहाना बनाकर नजरअंदाज किया जाता रहा है।इस संबध मे ग्रामीणों द्वारा अनेको बार कहा गया लेकिन किसी प्रकार का ध्यान समस्या समाधान के लिए नहीं किया गया ।इस संबंध मे दिनांक 15/09/2020 को संपूर्ण समाधान दिवस मे ग्रामवासी रियाज अहमद द्वारा प्रार्थनापत्र देकर पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम की मांग की गई है जिससे कि अधूरी नाली का निर्माण हो सके नाली किसी के भूमिधरी नंबर में से नहीं गुजरती है इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह अवरोध उत्पन्न करते रहते हैं।
सरकारी भूमि से होकर सरकारी गड्ढे मे गिरना है जो लोग सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए हैं वही नाली निर्माण मे बार बार अवरोध उत्पन्न करते रहते हैं।इस संबंध मे उपजिलाधिकारी इटवा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि प्रार्थनापत्र पर राजस्व व पुलिस बल को समस्या समाधान हेतु आदेशित किया गया है यदि और कहीं आवश्यकता होगी तो वह भी किया जायेगा नाली निर्माण के लिए ।
