सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का दर्द खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रिंकू वर्मा की गोरखपुर मेडिकल कालेज में सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई.
बीते रविवार को बगड़हिवा गांव निवासी जगदीश यादव और मधुनगर निवासी रिंकू वर्मा और मोतीराम वर्मा बाइक से बस्ती रेलवे-स्टेशन से लौट रहे थे. वह मुंबई जाने के लिए टिकट लेने के बस्ती गए थे.
रात दस बजे थे तीनों घर लौट रहे थे तभी अचानक बाइक अनियन्त्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी.
इस सड़क हादसे में बाइक चला रहे जगदीश और मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई थी और रिंकू बुरी तरह घायल हो गए थे.
रिकू वर्मा का गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा था लेकिन चोट गंभीर होने के कारण उनकी भी सोमवार शाम मौत हो गई.

