शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर -शोहरतगढ़ नगर पंचायत के निवासी शिवपति महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बनवारी गुप्त 'भारत' ने अपने हाथों द्वारा लिखित पुस्तक वीरांगना "भारत की अमर गाथाएं" पुस्तक के अग्रभाग का विमोचन आज शिवपति महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल प्रताप चंद्र व इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर उमेश पांडे के हाथों संपन्न हुआ.
विमोचन कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ० अनिल प्रताप चंद्र,डॉo उमेश पांडे ने इस पुस्तक के लेखन पर बनवारी गुप्त "भारत" को ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ साथ बधाई भी दी.
पुस्तक विमोचन के दौरान बनवारी गुप्त "भारत" ने बताया कि इस पुस्तक को लिखने का एकमात्र उद्देश्य उन गुमनाम वीरांगनाओं को उनका वह सम्मान दिलाना है जिसकी वह हकदार थी उन्होंने कहा कि जल्द ही पुस्तक को संपूर्ण भाग में आप लोगों के बीच में उपलब्ध होगी.
विमोचन कार्यक्रम में सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी प्रबंधक वकार मोइज़ खान, विपिन गुप्ता पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, छात्र नेता शहजाद सिद्दीकी,राकेश गौड़, राघवेंद्र पूरी,आकाश गुप्ता, समेत कई लोग मौजूद रहे.

