सिद्धार्थनगर:सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का एक और वीडियो वायरल हुआ है. मामला एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी तक पहुँचा तो उन्होंने शीघ्र कार्यवाई करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया.
मामला चिल्हिया थाना का है. जहां वर्तमान मे तैनात दरोगा सुरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले की जांच सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह को दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाइक पर बैठे दारोगा का चेहरा व बाइक दिखाई देता है. फिर तस्वीर की जगह स्क्रीन काली हो जाती है. ये वीडियो शुक्रवार से ही व्हाट्सएप के कई ग्रुपों में भेजा जा चुका है. जिसके आधार पर कार्यवाई की गई.
लेकिन वीडियो में कैद बातचीत से पता चलता है कि उसका बाजार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के रुपये को दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई. युवक बातचीत में यह भी कहता है कि उसकी गाड़ी भी दिला दीजिए. इस समय चलने के लिए मेरे पास कोई साधन नहीं है. दारोगा के तत्काल एक हजार रुपये की मांग पर वह जवाब देता है कि जेब में दो सौ रुपये ही हैं, काम होने पर पिताजी से दस हजार रुपये तक दिलवा सकता है.
हम आपको बता दे कि दरोगा सुरेंद्र कुमार दारोगा सुरेंद्र कुमार तिवारी करीब डेढ़ माह पहले उसका बाजार से तबादला होकर थाना चिल्हिया में आए हैं. वायरल वीडियो आठ महीने पहले का है. जब वह उसका मे तैनात थे.
बीते दिनों जिले के जोगिया कोतवाली के थानाध्यक्ष और एक सिपाही का सोशल मीडिया पर घूस लेने का ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया था.

