सद्दाम खान
स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को जागरूक कर, बैंक खाता खोला गया
शोहरतगढ़: विकास खण्ड बढ़नी के हलौरा व गल्हौरा में महिला स्वयं सहायता समूह को जागरूक कर खाता खोला गया।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को जागरूक किया जाता है।उन्हें शसक्त बनाने के लिए समूह में जोड़ा जाता है।
कर्मचारी उमेश भारद्वाज ने स्वयं सहायता समूह के सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं का जानकारी दिया।इसमें गरीबों को स्वरोजगार हेतु जैसे मशरूम, प्राकृतिक कृषि, वर्मी कॉम्पोस्ट,पशुपालन,मुर्गी पालन, मत्स्यपालन, सिलाई-कढ़ाई आदि कई क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।समूह के महिलाओं को रोजगार हेतु नियमानुसार धनराशि भी दिया जाता है।
विश्व सेवा संघ अध्यक्ष सुनील केसी ने महिलाओं को व्यवसायिक दृष्टि से गौ आधारित प्राकृतिक कृषि, मशरूम एवं वर्मी कॉम्पोस्ट पर जानकारी दिया।
पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर लवकुश तिवारी ने नए समूह के पदाधिकारी को चिन्हित कर, बैंक से लेन-देन के बारे में जानकारी दिया। कमलेश ने कहा कि महिला संगठन विस्तार से अपनी आर्थिक विकास के साथ सार्वजनिक समस्या का समाधान किया जा सकता है । इच्छुक महिलाओं ने अपनी-अपनी विचार रखा।
स्वयं सहायता समूह की सदस्य मीना, किसमती देवी, गेना, ललित, माधुरी, सुभावती, लाली, चंद्रावती, शांति, मीरा, लालमती आदि महिलाएं मौजूद रहीं।