सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ अंतर्गत बोहली गांव के रहने वाले 19 वर्षीय दीपक दूबे का शव शुक्रवार को गांव से कुछ दूर एक पोखरे में मिला. देखने पर ऐसा लगता है कि दीपक की नुकीले हथियार से आंख फोड़कर हत्या की गई है.
मृतक युवक दीपक दुबे 19 गुरुवार की रात घर के बाहर चारपाई बिछाकर लेटा था. थोड़ी ही दूरी पर माँ
मीना देवी भी सो रही थीं. सुबह जब उठीं तो दीपक बिस्तर पर नहीं था. उसका मोबाइल व टार्च बिस्तर पर ही था. काफी देर बाद भी उसके नहीं लौटने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की.
मीना देवी भी सो रही थीं. सुबह जब उठीं तो दीपक बिस्तर पर नहीं था. उसका मोबाइल व टार्च बिस्तर पर ही था. काफी देर बाद भी उसके नहीं लौटने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की.
काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चल सका तो परिवार के लोगों ने शोहरतगढ़ थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर दीपक को खोजने की गुहार लगाई.
शुक्रवार को गांव से लगभग एक किमी दूर बोहली चंदई सीमा के पास स्थित पोखरे में कुछ लोगों ने युवक का शव देखा. शव मिलने की खबर गांव में तेजी से फैल गई. परिजन भी पोखरे पर पहुंचे और शव की शिनाख्त दीपक के रूप में की, परिवार वाले रोने लगे.
शव की दोनों आंखें फूटी पाई गईं. दीपक की किसी नुकीले हथियार से आंखें फोड़कर हत्या की गई है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. एसएचओ शोहरतगढ़ रामआशीष यादव ने बताया कि मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा.

