शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर:17 सितम्बर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को शोहरतगढ़ कस्बे में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ भीख मांग कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप मनाया गया।
भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण युवा बेरोजगार है। ऊपर से भाजपा सरकार ने काला संविदा व्यवस्था थोपकर युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है आज देश का युवा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मना रहा है।
इस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह, गुड्डु सिंह छात्रनेता विष्णु उमर, उपाध्यक्ष राहुल यादव,नियाज अहमद, इरसाद इकबाल, मंजर हुसैन, संजय चौरसिया तमाम समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

