सद्दाम खान
पूर्व ग्राम प्रधान सफायत हुसैन खां की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई
पूर्व ग्राम प्रधान सफायत हुसैन खां पुत्र कुतबुल्लाह 70 वर्षीय निवासी ग्राम पंचायत मटेहना विकास खंड खुनियांव की आज शुक्रवार भोर में लगभग चार बजे मृत्यु हो गई, जो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
जिसकी सूचना मिलते ही जानने वालों को खबर मिलने के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी।
श्री खां 11 वर्ष ग्राम प्रधान के साथ समाज वादी पार्टी इटवा विधान सभा अध्यक्ष पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे निष्ठा के साथ किए।
इसके साथ ही मदरसा जामिया अहले सुन्नत इमदादुल उलूम मटेहना में तेरह वर्ष तक बतौर प्रबंधक भी रहे। ये काफ़ी मृदुभाषी एवं मिलन सार प्रवृति के व्यक्ति थे। श्री पाण्डेय के काफ़ी करीबी भी रह चुके हैं।
इस अवसर पर इनके आवास पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के अलावा इफ्तेखार अहमद, मुश्ताक अहमद, अनीश, तनवीर खां, इश्तियाक अहमद ख़ां, जकाउल्लाह खां, महबूब मनिहार, जमाल अहमद, उदयभान सैनी , जगलाल मौर्या सहित भारी संख्या में लोग पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।